फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   UP Board: 380 candidates absent in high school and intermediate exams

यूपी बोर्ड : हाईस्कूल- इंटरमीडिएट की परीक्षा में 380 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Sun, 01 Mar 2026 12:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 380 candidates absent in high school and intermediate exams
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई परीक्षा, सचल दल केंद्रों पर रहा भ्रमणशील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की दो पालियों में परीक्षा हुई। इसमें कुल पंजीकृत 7776 परीक्षार्थियों में 380 अनुपस्थित रहे। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा हुई और सचल दल केंद्रों पर भ्रमणशील रहे।
शनिवार की सुबह पहली पाली में हाईस्कूल के संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 751 छात्र-छात्राएं थे। इसमें से 710 परीक्षार्थी पेपर देने के लिए उपस्थित हुए और 41 अनुपस्थित रहे। वहीं, इंटरमीडिएट का कृषि अभियंत्रण व कृषि पशुपालन व कृषि चिकित्सा का पेपर हुआ। इसमें पंजीकृत 374 के सापेक्ष 369 उपस्थित और 5 अनुपस्थित रहे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहली पाली की परीक्षा नकलविहीन तरीके और शांतिपूर्ण तरीके से हुई।
विज्ञापन

दोपहर की दूसरी पाली में इंटरमीडिएट का चित्रकला प्राविधिक का पेपर हुआ और इसमें सिर्फ तीन छात्र-छत्राएं पंजीकृत थे, जो सभी उपस्थित रहे। वहीं, इंटरमीडिएट के चित्रकला आलेखन के पेपर में 6648 छात्र-छात्रा पंजीकृत थे। इनमें से 6314 परीक्षार्थी पेपर देने को उपस्थित रहे और 334 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन कराने के लिए सचल दल के साथ-साथ जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र पर भ्रमणशील रहकर परीक्षा का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रही परीक्षा पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम के जरिये नजर रखी गई। इस प्रकार से शनिवार को दो पालियों में हुई हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल पंजीकृत 7776 के सापेक्ष 7396 परीक्षार्थी उपस्थित और 380 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि शनिवार को हुई परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन तरीके से संपन्न हुई। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा हुई और सचल दल सहित अन्य नामित अधिकारी भ्रमणशील रहकर परीक्षा का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed