फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   unrevealed case yet to be investigation

तमाम मामलों में खुलासों की दरकार

Wed, 16 Sep 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
unrevealed case yet to be investigation
police - फोटो : police
ललितपुर। जनपद में पुलिस भले ही कुछ खुलासे कर वाहवाही लूट रही हो, लेकिन कई संगीन मामलों का खुलासा होना अब भी बाकी है। स्वॉट टीम से लेकर संबंधित थानों की पुलिस हाथ पैर मारती दिख रही है। सुराग के अभाव में मामले अधर में बने हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। इसका एक कारण यह भी है कि विभिन्न अपराधों को अंजाम देने वाले आरोपी जेल के सीखचों के पीछे नहीं पहुंच सके हैं। ऐसा ही मामला बीते जुलाई माह में चौकाबाग निवासी एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिसमें एक आरोपी पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। तब से अब तक तीन माह बीतने के बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी। खुलासे को लगाई गई टीमें भी खाली हाथ है। इससे पीड़ित के परिजन भय का माहौल बना हुआ है। वहीं बीते दिन ग्राम जीरोन निवासी इमरती बाई पुत्र के साथ शहर आई थी, जहां पर देर होने के चलते साधन नहीं मिली। इससे रात बिताने के लिए देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के पास एक दुकान के टीन शैड के नीचे सो रही थी। इसी दौरान रात्रि तीन बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर मारकर घायल कर दिया। मां के चिल्लाने की आवाज सुनकर पुत्र जागा और देखा की एक अज्ञात व्यक्ति भाग रहा है। मां को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही शहर में बीते माहों में नई बस्ती गांधीनगर, चांदमारी व अन्य मोहल्लों में हुई चोरियों का भी खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

पुलिस के खुलासे पर लगे आरोप
थाना जखौरा पुलिस ने एक दिन पर पहले एक युवक के पास से तीन तमंचा व कुछ हथियार बनाने के औजार के साथ गिरफ्तार कर खुलासा करने का दावा किया। वहीं, स्थानीय निवासी व्यक्तियों ने पुलिस पर फर्जी मामले में गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है। इससे पुलिस कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रहीं है। चोरियों व अन्य मामलों की जांच लगातार जारी है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- ब्रजेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed