फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Union Minister of State SP Singh Baghel said each others religion should be respected

मंत्री एसपी सिंह बघेल बोले: एक-दूसरे के धर्म का करना चाहिए सम्मान, परंपराओं-रिवाजों को थोड़ा सा जा सकता है बदला

Sun, 24 Apr 2022 10:36 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 24 Apr 2022 10:36 PM IST
सार

ललितपुर में एक व्यापारी के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि सभी को एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन
Union Minister of State SP Singh Baghel said each others religion should be respected
केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ललितपुर में रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां व्यापारी नमन जैन के यहां आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए उन्होंने प्रयागराज में हुई घटना की निंदा की। साथ ही लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि सभी को एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि योगी सरकार का कार्यकाल लोगों को पसंद आ रहा है। यहां के लॉ एंड ऑर्डर से बदमाशों में भय है। उन्होंने कहा कि देश संविधान और कानून से चलेगा। परंपराएं और रिवाजों को थोड़ा सा बदला जा सकता है। इस दौरान एक कॉलोनी के लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई। जिस पर उन्होंने अधिकारियों से बात करने के लिए कहा।
विज्ञापन


व्यापारी के परिजनों ने केंद्रीय मंत्री का सम्मान किया। शहर निवासी व्यापारी कमलेश जैन ने बताया कि वह मध्यप्रदेश के जिला अशोक नगर जा रहे थे। इसी दौरान वह भतीजे के यहां आए थे। जहां से अशोक नगर की ओर रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed