{"_id":"5fbc183b8ebc3e9bd266effc","slug":"unintention-murder-lover-booked-lalitpur-news-jhs1817683133","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत में एक पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत में एक पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
areest.jpg
- फोटो : areest.jpg
Link Copied
ललितपुर। थाना पाली के अंतर्गत बालाबेहट रोड पर दो दिन पहले महिला को पत्थरों से पीट-पीटकर मारने के मामले में थाना पाली पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इसमें आरोपी ने अपने एक साथी को भी पत्थरों से मारकर घायल कर दिया था, जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
थाना पाली के ग्राम मामदा निवासी सुम्मेर सिंह पुत्र रतन सिंह ने थाना पाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 20 नवंबर को शाम चार बजे उसका पुत्र एवं मामदा निवासी मीरा अपने साथी जिला सागर के मालथौन निवासी माखन सपेरा बालाबेहट से मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। अभी वह बालाबेहट रोड पर ग्राम डुंगरिया के पास ही पहुंचे थे कि अचानक से माखन ने मोटरसाइकिल रोककर मीरा और रतन सिंह को पत्थरों से मारना पीटना शुरू कर दिया, जिससे मीरा की मौत हो गई, जबकि रतन सिंह को गंभीर चोटें आई जिस पर रतन सिंह को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सुम्मेर सिंह की तहरीर के आधार पर थाना पाली पुलिस ने आरोपी माखन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।