{"_id":"552ba1647caf60ea28e1b0e9da1cfd3b","slug":"uniform-distiviut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेस वितरण का होगा भौतिक सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रेस वितरण का होगा भौतिक सत्यापन
ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को वितरित की गई ड्रेस का भौतिक सत्यापन होगा। जिलाधिकारी ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष की शिकायत पर बीएसए को इसका परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।
बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत 1.57 लाख बच्चों को यूनिफार्म के दो सेट वितरित किए जाने हैं, इसके लिए चार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत अवमुक्त की गई है। लेकिन, तमाम विद्यालयों में यूनिफार्म का एक सेट ही वितरित हो सका है। इस की शिकायत समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन ने जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार से की।
इस पर उन्होंने संज्ञान में लेते हुए बीएसए एसपी यादव को यूनिफार्म वितरण का भौतिक परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अनुपालन में बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है। इसमें उन्होंने कहा कि विद्यालयों के निरीक्षण में एक सेट यूनिफार्म वितरित होने की बात सामने आती है तो संबंधित प्रधानाध्यापक के विरुद्घ वैधानिक एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एपीएल बच्चों को नहीं मिल सकी ड्रेस
गरीबी की रेखा से ऊपर जीवनयापन करने वाले परिवारों के अनेक बच्चों को ड्रेस नहीं मिल पाई है। इसकी वजह मांग के अनुरूप कम धनराशि प्राप्त हो पाना है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसपी यादव ने प्राइमरी स्कूलों को छोड़कर उच्च प्राथमिक विद्यालयों की प्रबंध समिति के खाते में धनराशि पहुंचा दी है, जिससे प्राइमरी स्कूलों के बच्चों को ड्रेस नसीब नहीं हो पाई है।
इन्हें मिलनी है ड्रेस
सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत सभी छात्राओं, एससी/ एसटी छात्रों एवं बीपीएल वर्ग के छात्रों को चार सौ रूपये से ड्रेस के दो सेट वितरित होंगे।