{"_id":"68cdbffb6e2504f5d4096b6b","slug":"uncontrolled-car-goes-50-meters-off-the-road-and-overturns-in-a-mine-two-dead-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-142946-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अनियंत्रित कार सड़क से पचास मीटर दूर जाकर खदान में पलटी, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अनियंत्रित कार सड़क से पचास मीटर दूर जाकर खदान में पलटी, दो की मौत
विज्ञापन
- मृतकों में एक भाजयुमो का चंदेरी का था महामंत्री, तीन घायल, एक की हालत गंभीर, झांसी रेफर
- ललितपुर-चंदेरी मार्ग पर ग्राम सिलगन और गनगौरा के मध्य देर रात हुआ हादसा
फोटो-06,07,08
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ललितपुर-चंदेरी सड़क मार्ग पर ग्राम सिलगन व गनगौरा के मध्य बृहस्पतिवार की देर रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खदान में गिरकर पलट गई। जिससे कार में सवार भारतीय जनता युवा मोर्चा के चंदेरी महामंत्री सहित दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर हाेने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
मध्य प्रदेश के जनपद अशोक नगर निवासी व्यापारी दिव्यांग गुप्ता (25) बृहस्पतिवार को अपने व्यापारी दोस्त निखिल पस्तोर (30) निवासी चंदेरी, राहुल याज्ञिक (40), प्रिंस जैन (30) और निखिल (30) निवासी चंदेरी के साथ बृहस्पतिवार की शाम को ललितपुर एक कार्यक्रम में आए थे। इसमें निखिल पस्तोर भारतीय जनता युवा मोर्चा चंदेरी का महामंत्री है। देर रात को सभी लोग कार से वापस लौटकर चंदेरी जा रहे थे। अभी उनकी कार ग्राम सिलगन और गनगौरा के पास ही पहुंची थी कि अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित स्कूल की चहारदीवारी टकराते टकराते हुए सड़क के नीचे पलटी खाते हुए खदान में गिरकर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में मौजूद सभी पांच लोग घायल होकर उसमें फंस गए। गांव वाले भागकर मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने राहुल याज्ञिक और निखिल पस्तोर को मृत घोषित कर दिया। जबकि दिव्यांश की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। अन्य दो घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर लिया। सूचना पर मृतक व घायलों के परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए थे। मृतक निखिल दो भाई में बड़ा था और उसकी एग्रीकल्चर की दुकान है। वहीं, राहुल पांच भाई-एक बहन में छोटा था और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। राहुल पेशे से पत्रकारिता करता था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घटना को लेकर जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
-- -- -- -- --
सड़क पर आए अन्ना जानवर को बचाने के प्रयास में घटना
शासन के तमाम आदेश निर्देश देने और गोआश्रय स्थल खोले जाने के बाद भी जनपद को अन्ना जानवरों से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। चाहे दिन हो या रात इनकी मौजूदगी सड़कों पर निरंतर बनी रहती है और यह अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। खासकर रात के समय सड़क पर इनके बैठे होने से दुर्घटनाएं अधिक होती हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह हादसा भी सड़क पर रात के समय अचानक आए अन्ना जानवर को बचाने के प्रयास में हुआ है। हालांकि कुछ लोग कार की तेज रफ्तार को भी एक कारण बता रहे हैं।