{"_id":"6769aa48b02ea182dc000343","slug":"uncontrolled-car-falls-into-canal-youth-dies-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-126281-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बेकाबू कार नहर में गिरी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बेकाबू कार नहर में गिरी, युवक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी एक अन्य कार से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। पानी में डूबने से कार चालक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथियों ने किसी प्रकार कार का गेट खोलकर अपनी जान बचाई।
शहर के मोहल्ला सदनशाह के पास निवासी आदर्श पांडे (24) पुत्र कृष्णकांत पांडे रविवार देर रात अपनी कार से वापस घर जा रहा था। कार में उसके साथ दो अन्य युवक और थे। सदनशाह क्षेत्र से गुजरने वाली गोविंद सागर बांध की छोटी नहर के पास कार सड़क किनारे खड़ी एक कार से टकरा गई।
टक्कर लगने से कार अनियंत्रित हो गई और पास से निकली नहर में गिरकर पलट गई। आदर्श पांडे सहित उसके दोनों साथी कार के अंदर ही फंस गए। आदर्श के दोनों साथियों ने कार के दरवाजे खोले और किसी तरह बाहर आए। इसके बाद आदर्श को भी निकाला। लेकिन, पानी में डूबी कार के अंदर फंसे रहने से आदर्श पांडे अचेत हो गया था।
विज्ञापन
आनन फानन उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे। मृतक एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। परिवार में कोहराम मचा है।
र