{"_id":"66d77eb807620c59790e35e4","slug":"uncontrollable-truck-rams-into-moving-truck-driver-injured-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-120272-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बेकाबू ट्रक आगे जा रहे ट्रक में घुसा, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बेकाबू ट्रक आगे जा रहे ट्रक में घुसा, चालक घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिरधा (ललितपुर)। हाईवे पर गड्ढे और अन्ना जानवरों के होने से मंगलवार को ललितपुर से सागर जा रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगने से पीछे से आ रहा ट्रक बेकाबू होकर आगे जा रहे ट्रक में घुस गया। इस घटना में ट्रक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के चलते हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई।
नेशनल हाईवे पर गौना और अमझरा घाटी के बीच एक ट्रक ललितपुर से सागर की ओर जा रहा था। उसके आगे दूसरा ट्रक भी चल रहा था। गड्ढे होने और आगे वाले ट्रक के सामने अचानक गाय आ जाने से चालक ने ब्रेक लगा दिए, इससे पीछे लगा ट्रक आगे वाले ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर साजिद खान निवासी रायबरेली ट्रक में बुरी तरह फंस गया। उसके पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। अमझरा चौकी इंचार्ज अभिषेक पवार ने कड़ी मशक्कत कर ट्रक में फंसे ड्राइवर को करीब आधा घंटा बाद बाहर निकलवाया। घायल चालक को 108 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ललितपुर पहुंचाया। मौका पाकर आगे जा रहा ट्रक चालक भाग निकला।