फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   uncontrol bike fell in cenal, one died, lady injured

अनियंत्रित बाइक नहर में गिरी, ससुर की मौत, पुत्रबधू गंभीर

Sat, 02 Oct 2021 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
uncontrol bike fell in cenal, one died, lady injured
body 2.jpg - फोटो : body 2.jpg
ललितपुर। थाना तालबेहट अंतर्गत ग्राम टेटा के पास मशेवी के आने से बाइक सवार ससुर व बहू नहर में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से दोनों को झांसी रेफर कर दिया, लेकिन झांसी पहुंचने पर ससुर की मौत हो गई। जबकि बहू का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना तालबेहट क्षेत्र के ग्राम जमालपुर निवासी बालचंद (40) शुक्रवार को अपनी पुत्र वधूू आरती का इलाज कराने के लिए झांसी जा रहा था। अभी वह ग्राम टेटा स्थित नहर के पास तेज रफ्तार बाइक के सामने मवेशी आ गया, जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह अपनी पुत्रवधू समेत बाइक के साथ नहर में गिर गया जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। यह देख आसपास के लोगों ने उन्हें किसी प्रकार गंभीर हालत में नहर से बाहर निकाला और एंबुलेंस बुलाकर उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी मिलने पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन झांसी पहुंचने पर बालचंद की मृत्यु हो गई। मृतक के बड़े भाई रूपलाल ने बताया कि मृतक का एक बेटा व दो बेटियां हैं और वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed