फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Unanimous liquor ban announced in Barodaswamy

Lalitpur News: बरौदास्वामी में सर्वसम्मति से शराब बंदी का एलान

Sun, 01 Mar 2026 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Unanimous liquor ban announced in Barodaswamy
नियम तोड़ने पर 21 हजार जुर्माना पंचायत ने किया तय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जखौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम बरौदास्वामी में ग्रामीणों ने एकजुट होकर गांव को पूर्ण रूप से शराब मुक्त बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस संबंध में आयोजित पंचायत में सर्वसम्मति से कड़े नियम लागू करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
पंचायत के निर्णय के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति गांव में शराब का विक्रय करता हुआ पाया जाता है तो उस पर 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही दोषी व्यक्ति एवं उसके परिवार को छह माह तक सामाजिक एवं अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों से बहिष्कृत रखा जाएगा। इसी प्रकार, यदि कोई व्यक्ति शराब के नशे में गाली-गलौज, मारपीट अथवा शादी, जन्मदिन जैसे पारिवारिक कार्यक्रमों में शांतिभंग करता है तो उस पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

गंभीर उल्लंघन या दोबारा दोषी पाए जाने पर 21 हजार रुपये का जुर्माना तथा पंचायत के समक्ष सार्वजनिक रूप से माफी मांगना अनिवार्य होगा। ऐसे व्यक्ति एवं उसके परिवार को तीन माह तक सामाजिक गतिविधियों से अलग रखा जाएगा। दोषी को संरक्षण देने वाले व्यक्ति पर भी पंचायत कार्रवाई करेगी। शराबबंदी के संकल्प को प्रभावी बनाने के लिए पंचायत ने 18 सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति दंड स्वरूप वसूल की गई धनराशि को धार्मिक कार्यों, बीमारी से ग्रसित जरूरतमंदों की सहायता तथा कन्याओं के विवाह जैसे सामाजिक कार्यों में उपयोग करेगी। पंचायतनामा पर वीर सिंह, रगुवीर, नाथूराम, सूरजभान, शीतल प्रसाद, महेश, बृजेश साहू, भागीरथ, गायत्री, जयंती, मीना के हस्ताक्षर बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed