फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two youths who fired in video arrested with pistol

Lalitpur News: वीडियो में फायरिंग करने वाले दो युवक तमंचा के साथ गिरफ्तार

Mon, 11 Dec 2023 12:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two youths who fired in video arrested with pistol
सोशल मीडिया पर कुछ दिन पूर्व हुआ था तमंचा से फायरिंग करने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस मिले। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

सोशल मीडिया पर कुछ दिन पूर्व फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो गोविंद सागर बांध तलहटी का बताया जा रहा था। वीडियो में एक युवक तमंचे से फायर कर रहा था। जबकि दो युवक वहां पर खड़े दिखाई दे रहे थे। इस मामले को एसपी ने गंभीरता से लिया और फायरिंग करने वालोें को चिहिंत कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। निर्देशों के क्रम में कोतवाली पुलिस आरोपियों को चिहिंत करने में जुट गई थी। जिसमें उन्हें सफलता मिल गई थी। शनिवार की रात को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दानिश खान निवासी सदनशाह व हेमंत यादव निवासी तालाबपुरा बताया। उनके पास से 315 बोर का तमंचा व दो जिंदा कारतूस मिले। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक पारुल चंदेल, कुलदीप राणा, सिपाही अंकित पटेल, अखंड प्रताप सिंह, मनीष साहू शामिल रहे। सीओ सदर अभय नारायण ने बताया कि फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed