फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two youths killed in collision with unknown vehicle

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sat, 17 Sep 2022 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two youths killed in collision with unknown vehicle
ललितपुर। हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी मोहम्मद हनीफ पुत्र मोहम्मद रसूल (35) और सनी खटीक पुत्र सतीश खटीक (30) शुक्रवार की सुबह अपनी बाइक से झांसी की ओर से वापस घर की ओर लौट रहे थे। अभी उनकी बाइक शहर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर स्थित मन्नू पेट्रोल पंप के पास ही पहुंची थी। तभी हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे हनीफ व सनी गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतकों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक हनीफ दो भाईयों में बड़ा था और उसके दो पुत्री व एक पुत्र है। जबकि मृतक सनी दो भाइयों में बड़ा था और उसके दो पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन

मृतकों के शव देखते ही परिजनों की मची चीखपुकार
घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन अस्पताल पहुंच गए जहां उनकी मौत होने की जानकारी मिलते ही चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed