Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two wanted individuals arrested in separate rape cases.

Lalitpur News: दुष्कर्म के अलग-अलग मामलों के दो वांछित गिरफ्तार

Sat, 13 Jun 2026 02:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Two wanted individuals arrested in separate rape cases.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। वांछितों को गिरफ्तार करने के लिए जनपद पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तारी अभियान चलाया। जिसमें थाना मड़ावरा और सौजना पुलिस ने दुष्कर्म के दर्ज मामलों में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।

थाना मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की तहरीर पर अनिल निवासी ग्राम साढूमल के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने वांछित आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। वहीं थानाध्यक्ष सौजना सुधारक पांडेय ने बताया कि उनके थाना पर किशोरी निवासी ग्राम निवाही थाना शाहगढ जनपद सागर मध्य प्रदेश के खिलाफ दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में किशोरी वांछित चल रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने वांछित को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed