फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two thief catched, four bikes recovered

चोरी की चार मोटरसाइकिलों समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Jun 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
two thief catched, four bikes recovered
ललितपुर। कोतवाली सदर चौकी पुलिस व स्वॉट टीम ने सोमवार को बांध तिराहा से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद कर मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जनपद में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के चलते पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने क्षेत्राधिकारी सदर इमरान अहमद के नेतृत्व में खुलासे के लिए टीमों का गठन किया था। सोमवार को क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में सदर चौकी पुलिस और स्वॉट टीम ने गोविंद सागर बांध तिराहा के पास से दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उनकी निशानदेही पर चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
विज्ञापन

टीम ने दोनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया, जहां उनके खिलाफ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद होने के मामले में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों में शहर के मोहल्ला रामनगर निवासी अमित सोनी और थाना जखौरा के ग्राम मुहारा, हाल देवगढ़ मार्ग, पुराना डाकघर के पास नजई बस्ती निवासी दीपक पुरोहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में सदर चौकी प्रभारी सुभाष चंद यादव, उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह, अर्पित गुप्ता, रंजीत सिंह, स्वॉट टीम से देवेंद्र कमार, अरुण त्रिपाठी, अवधेश कुमार, अमित कुमार, तेज प्रताप शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed