फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two teachers who beat children suspended

Lalitpur News: बच्चों से मारपीट करने वाली दो शिक्षिकाएं निलंबित

Sun, 29 Sep 2024 02:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Two teachers who beat children suspended
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट करने और साथी शिक्षकों से अभद्रता करने वाली दो शिक्षिकाओं को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। जांच खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंप दी है।
बीएसए को छह अगस्त को ग्राम प्रधान महेशपुरा ने एक शिकायती पत्र दिया था। गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक प्रेमलता जैन पर बच्चों के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए थे। यह भी बताया था कि शिक्षिका प्रेमलता बच्चों को डराती धमकाती हैं।
विज्ञापन

विद्यालय की कक्षा 8वीं की छात्रा से मारपीट की गई थी। उसकी आंख में चोट आई थी। अन्य बच्चों संग भी मारपीट व गाली गलौज करने के आरोप लगाए थे। बीएसए रणवीर सिंह ने इसकी जांच कराई। जांच में पाया गया कि सहायक अध्यापिका प्रेमलता बच्चों से अपने बालों को बंधवाती हैं। कुर्सियों पर खड़े कर ब्लैकबोर्ड पर लिखवाती हैं और बच्चों से अपने लिए पंखे से हवा करवाती हैं। बीएसए ने सहायक अध्यापिका प्रेमलता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके साथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरसी में तैनात सहायक अध्यापिका मनोरमा यादव पर भी साथी कर्मचारियों से अभद्रता और लड़ाई-झगड़ा करने व स्कूली बच्चों से मारपीट करने की शिकायत हुई थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर बीएसए ने मनाेरमा यादव को भी निलंबित कर दिया। जांच खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
प्रधान सहित गांव वालों ने लगाए थे आरोप : महेशपुरा के प्रधान सहित गांव के लोगों और स्कूली बच्चों ने सहायक अध्यापिका प्रेमलता पर जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने, विद्यालय का माहौल खराब करने का आरोप लगाया था। -------

आत्महत्या कर स्टाफ को फंसाने की देती थी धमकी : दूसरी निलंबित की गई पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरसी की सहायक अध्यापिका मनोरमा यादव पर आरोप थे कि वह स्टाफ के साथ अकारण गाली गलौज और अभद्रता करती है। झूठे आरोप लगाकर विवाद करना, बिना किसी कारण सप्ताह में दो बार पुलिस बुलाने, विद्यालय में आत्महत्या करने और स्टॉफ को फंसाने की धमकी देने के आरोप लगाए थे।
-------
दोनों सहायक अध्यापिकाओं की शिकायत आई थी। आरोपों की जांच कराई गई। रिपोर्ट के आधार पर दोनों सहायक अध्यापिकाओं को निलंबित कर दिया गया है।
रणवीर सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article