फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two teachers terminated, absent long time

लंबे समय से गायब रहने पर दो शिक्षिकाओं की सेवा समाप्त

Wed, 16 Jun 2021 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
two teachers terminated, absent long time
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में नियुक्त दो शिक्षिकाओं को बिना किसी सूचना के लंबे समय तक गायब रहना महंगा पड़ गया। बीएसए ने अंतिम नोटिस के बाद दोनों शिक्षिकाओं की सेवा समाप्त कर दी है। इससे अन्य लापरवाह शिक्षक, शिक्षिकाएं सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन

विकासखंड तालबेहट क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बैदोरा में कार्यरत सहायक अध्यापिका अर्चना श्रीवास्तव 19 जुलाई 2017 से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रही थीं। खंड शिक्षा अधिकारी तालबेहट बृजेश सिंह के निरीक्षण में इस तथ्य का खुलासा हुआ। बीएसए ने उन्हें निलंबित करते हुए ब्लाक संसाधन केंद्र तालबेहट में संबद्घ कर दिया था और जांच अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी महरौनी को बनाया गया। सहायक अध्यापिका संबद्घ रहने के दौरान ब्लाक संसाधन केंद्र पर उपस्थित नहीं हुईं। इस पर प्रथम नोटिस 11 जून 2020, द्वितीय नोटिस 18 फरवरी 2021 व 20 फरवरी को नोटिस, सात मई को अंतिम नोटिस दिया गया। इसके पश्चात भी शिक्षिका साक्ष्य सहित बीएसए कार्यालय में उपस्थित नहीं हुईं एक और अवसर देते हुए समाचार पत्र के माध्यम से सूचना दी गई। जब कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो सहायक अध्यापिका अर्चना श्रीवास्तव की अनुपस्थित रहने पर सेवा समाप्त कर दी गई। इसी प्रकार विकासखंड बिरधा क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पटसेमरा में कार्यरत सहायक अध्यापिका राशि पटैरिया भी लंबे समय से बिना किसी सूचना के नदारद हैं। खंड शिक्षा अधिकारी बिरधा विनोद कुमार पटैरिया ने विद्यालय का निरीक्षण किया तो इस तथ्य की जानकारी हुई। इस पर अठारह फरवरी 2021 को प्रथम नोटिस, बीस फरवरी को द्वितीय नोटिस व सात मई को अंतिम नोटिस अध्यापिका को भेजा गया। इसके बाद भी जब नोटिस का जवाब नहीं मिला तो विभाग ने समाचार पत्र के माध्यम से साक्ष्यों के साथ कार्यालय में उपस्थित होने की सूचना दी। इस पर भी निर्धारित तिथि को कार्यालय में नहीं पहुंचीं और न ही संतोषजनक उत्तर दिया। इससे प्रतीत होता है कि वह परिषदीय सेवाओं में नहीं रहना चाहती हैं। बीएसए ने अनुपस्थित राशि पटैरिया सहायक अध्यापिका की तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त कर दी।
विज्ञापन

----
बिना किसी सूचना के लंबे समय तक अनुपस्थित रहना आदेशों की अवेहलना एवं कदाचार की श्रेणी में आता है, जो कि अध्यापक सेवा नियमावली में निहित प्रावधानों के विपरीत है। इससे स्पष्ट है कि वह परिषदीय सेवाओं में नहीं रहना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रामप्रवेश,बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed