फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two synthetic tracks are being built at Company Bagh at a cost of Rs 33 lakh.

Lalitpur News: कंपनीबाग में 33 लाख से बन रहे दो सिंथेटिक ट्रैक

Sun, 04 Jan 2026 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two synthetic tracks are being built at Company Bagh at a cost of Rs 33 lakh.
पार्क में सुबह-शाम सैर करने वालों को होगी सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर के कंपनी बाग में लोगों को जल्द ही टहलने के लिए बेहतर सुविधा होगी। नगर पालिका 33 लाख रुपये की लागत से दो सिंथेटिक ट्रैक बनाए जा रहे हैं। इससे सुबह-शाम नंगे पैर टहलने में सुविधा होगी।
शहर में अब तक पार्क में सिंथेटिक ट्रैक की सुविधा नहीं थी। ऐसे में लोगों को घास में चलना पड़ता था। इनमें नंगे पैर घूमने पर कंकड़ व अन्य सामग्री चुभने का खतरा बना रहता था। इससे लोग सुविधा के साथ सुबह-शाम टहल नहीं पाते थे। लेकिन, जल्द ही टहलने वालों के लिए कंपनी बाग में सुविधा होगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद द्वारा 33 लाख रुपये की लागत से दो सिंथेटिक ट्रैक बनवाए जा रहे हैं। वर्तमान में दो सिंथेटिक ट्रैक बनाए जा रहे हैं। इनके प्लेटफार्म बनकर तैयार कर लिए गए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य तेज गति से कराया जा रहा है। दोनों ट्रैक बनकर तैयार हो गए हैं। इन पर महज सिंथेटिक लगाए जाना है। इसके साथ ही तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यह है सिंथेटिक ट्रैक
सिंथेटिक ट्रैक कृत्रिम सतह वाला दौड़ने का ट्रैक होता है, यह रबर, रेजिन व अन्य सामग्रियों का बना होता है। यह मिट्टी या घास के ट्रैक की तुलना में बेहतर कुशनिंग, कर्षण और लचीलापन प्रदान करता है, जिससे चोट लगने का खतरा कम होता है। साथ ही दौड़ने वालों को बेहतर प्रदर्शन करने में सुविधा होती है। इसकोऑल-वेदर ट्रैक भी कहते हैं। इसका किसी भी मौसम में प्रयोग किया जा सकता है।

वर्जन
कंपनीबाग में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। -दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed