{"_id":"66eb703810665ef6b705bf24","slug":"two-stepwells-and-five-wells-will-be-renovated-with-rs-62-lakhs-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-121092-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 62 लाख से होगा दो बावड़ी व पांच कुआं का होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 62 लाख से होगा दो बावड़ी व पांच कुआं का होगा जीर्णोद्धार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका ने दो बावड़ी औक पांच कुआं के जीर्णोद्धार की योजना तैयार की है। 62 लाख रुपये से होने वाले इन कार्यों की निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। बरसात बाद इनका सभी जगहों पर कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
जिलाधिकारी के आदेश पर नगर पालिका ने शहरी क्षेत्र के जीर्णशीर्ण हालत में पहुंच चुके कुंओं का सर्वे किया। शहर के 30 कुएं व तीन बावड़ी को चिहिंत किया गया। इसके बाद उन्होंने 15वां वित्त आयोग निधि से इनके जीर्णोद्धार की कार्ययोजना तैयार की। प्रथम चरण में पांच कुएं व दो बावड़ी को शामिल किया है। नगर पालिका ने इनकी साफ-सफाई व जीर्णोद्धार के लिए 62 लाख 65 हजार की कार्ययोजना को तैयार किया। इसके लिए पालिका ने निविदा प्रक्रिया भी पूर्ण करा ली है। बरसात के बाद इस पर कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
पालिका की कार्ययोजना में इन कुंओं में मोटर लगाकर इनके ऊपर टंकी रखी जाएगी। गर्मी के मौसम में शहर में जब पानी किल्लत होती है तो दैनिक प्रयोग के लिए आसपास के लोग इस पानी का उपयोग कर सकें। साथ ही इनमें गंदगी न हो। इसके लिए उन्हें जाल से ढका भी जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इन कुंओं का होना है जीर्णोद्धार
कुआं का विवरण - धनराशि
वार्ड नंबर 03 नेहरूनगर में अंबेडकर नगर का कुआं - 920000 रुपये
वार्ड नंबर- 02 भदईयां का बड़ा कुआं - 935668 रुपये
वार्ड नंबर - 12 आजादपुरा श्रीवास्तव वाली गली का कुआं- 725000 रुपये
वार्ड नंबर- 25 चौबयाना सदर विधायक आवास के पास कुआं- 927379 रुपये
वार्ड नंबर- 26 रावर विद्यालय में स्थित बावड़ी - 904457 रुपये
वार्ड नंबर- 06 चौहान की बावड़ी - 785292 रुपये
वार्ड नंबर- 02 खिरकापुरा में बाखर वाला कुआं- 1068072 रुपये
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जलस्रोतों के संरक्षण के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्ययोजना तैयार की गई थी। निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। जल्द ही इस पर कार्य प्रारंभ कर दी जाएगी।
अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी।