फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two players of the district selected in civil services athletics trial

Lalitpur News: सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स ट्रायल में जिले के दो खिलाड़ियों का चयन

Mon, 01 Sep 2025 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Two players of the district selected in civil services athletics trial
ललितपुर। सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स में जनपद के दो खिलाड़ी चयनित हुए हैं। चयनित खिलाड़ी वाराणसी में 3 व 4 सितंबर को होने वाली प्रदेश स्तरीय चयन/ट्रायल्स में भाग लेंगे।
विज्ञापन

मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल्स के अंतर्गत ललितपुर से पंचायत राज विभाग में कार्यरत नदीपुरा निवासी अरविंद कुमार प्रजापति और सीताराम कुशवाहा का चयन किया गया है। दोनों खिलाड़ी अब झांसी मंडल की ओर से प्रदेश स्तरीय ट्रायल्स में प्रतिभाग करेंगे। प्रदेश स्तरीय इस प्रतियोगिता में चुने गए एथलीटों के प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश की सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स टीम का गठन किया जाएगा। यह चयन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, वाराणसी द्वारा किया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव, लक्ष्मण कुमार चौरसिया, महेंद्र कुमार, अजय प्रताप सिंह, रामकिशन शुक्ला, सुशील चौबे, श्रुति तिवारी, भागीरथ रैकवार, वेद शुक्ला आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed