फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two people suicide at different places

अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 07 Jun 2020 11:31 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
two people suicide at different places
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत शहर के मोहल्ल्ला आजादपुरा द्वितीय व तृतीय में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक ने अपने कमरे में साड़ी से फांसी लगाई तो दूसरे ने रस्सी से अपने मकान में फांसी लगा ली।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आजादपुरा द्वितीय बांध रोड के पास निवासी सचिन कुमार कुशवाहा (22) पुत्र राजकुमार कुशवाहा रविवार की सुबह अपनी पत्नी के साथ उसके मायके बालाबेहट गया था। उसकी पत्नी मायके में ही रुक गई, जबकि वह अकेला लौट आया। घर के परिजन कहीं गए थे, तभी उसने अपने कमरे के पंखे के कुंदे पर साड़ी से फांसी लगा ली। इसी दौरान पड़ोसी ने उसे फांसी पर लटकते देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और 108 पर एंबुलेंस के लिए फोन लगाया।
विज्ञापन

पुुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे उपचार को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के पिता राजकुमार ने बताया कि उसका पुत्र बहू को लेकर अपनी ससुराल गया था और पत्नी को वहीं छोड़ गया। उसका एक वर्ष का एक पुत्र भी है। घटना का कारण अज्ञात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में मोहल्ला आजादपुरा तृतीय गजरा पैलेस के पास सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज के पास निवासी रामकुमार साहू (38) पुत्र कामता प्रसाद साहू गल्ला मंडी में आढ़तिया था। उसके मोहल्ले में दो मकान हैं। उसका पुत्र दूसरे मकान में दोपहर के समय पढ़ाई करने जाता था, वह हर रविवार को दोपहर में दूसरे मकान में जाकर मंडी का हिसाब- किताब मिलाता था। रविवार को वह पूर्व की तरह दूसरे मकान में चला गया और देर शाम तक बाहर नहीं निकला। देर शाम तक जब वह नहीं लौटा तो उसका पुत्र उसे बुलाने के लिए दूसरे मकान में गया। जहां रामकुमार रस्सी के फंदे पर लटक रहा था। उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलने पर नई बस्ती चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और रामकुमार को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। नई बस्ती चौकी इंचार्ज सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों को फांसी के फंदे से उतारकर जिला अस्पताल भिजवाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed