{"_id":"6760726827aeb3a87a08943b","slug":"two-people-died-in-a-collision-between-bikes-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-125875-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।
महरौनी कोतवाली क्षेत्र के महरौनी-बानपुर सड़क पर ग्राम पड़वां के पास सोमवार शाम साढ़े चार बजे दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। रघुवीर राजपूत (45) निवासी चंदावली थाना बार और दूसरी बाइक चला रहा देवी दयाल कुशवाहा (22) निवासी पठा कोतवाली महरौनी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायलाें को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को मिलने पर वह अस्पताल पहुंच गए। कोतवाली महरौनी प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई है। जांच की जा रही है।