{"_id":"6525a3adf13c8f6cb80cdc97","slug":"two-more-dengue-patients-found-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-4644-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: डेंगू के दो और मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: डेंगू के दो और मरीज मिले
Wed, 11 Oct 2023 12:49 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी आंकड़ों में मरीजों की संख्या हुई 40
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में डेंगू का दंश थमने का नाम नहीं ले रहा है। जनपद में दो और मरीज निकलने से अब मरीजों की संख्या सरकारी आंकड़ों में 40 पहुंच चुकी है। यह सभी मरीज वही हैं, जिन्होंने सरकारी अस्पतालों में जांच कराई है। निजी पैथालॉजी की रिपोर्ट व आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध नहीं हैं।
जिले में संचारी रोग रोकथाम माह चल रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि शहरी व ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह दवा छिड़काव किया जा रहा है। लेकिन सच्चाई इसके विपरीत नजर आ रही है। जनपद में प्रतिदिन मरीज डेंगू के मरीज निकल रहे हैं। शहर की जेल कॉलोनी व बार के करमई में एक मरीज की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आने के बाद सरकारी आंकड़ों में मरीजों की संख्या 40 हो गई है।