फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two miscreants involved in snatching on the highway were injured in an encounter

Lalitpur News: हाईवे पर छिनैती करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में घायल

Thu, 05 Jun 2025 12:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants involved in snatching on the highway were injured in an encounter
तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र में नवविवाहिता से दिनदहाड़े छिनैती करने वाले दो बदमाशों से पुलिस की बुधवार सुबह मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से जेवरात, बाइक एवं तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

28 मई की दोपहर में भाई के साथ बाइक से मायके जा रही शिवानी से तरगुवां के पास बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर जेवरात छीन लिया था। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने घटना के खुलासे के लिए आठ टीमों का गठन किया था। बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश ग्राम गेवरा गुंदेरा की ओर बाइक से आ रहे हैं। पुलिस ने पवा जैन मंदिर के आसपास चेकिंग शुरू की। कुछ देर में वर्मा विहार की ओर से बाइक पर आ रहे दो संदिग्ध लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह पुलिस को देख दूसरी ओर भागने लगे। इसी बीच बाइक असंतुलित होकर गिर गई और दोनों व्यक्ति झाड़ियों में छिप गए।
विज्ञापन

पुलिस टीम झाड़ियों की ओर गई तो दोनों ने टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस के फायर करने पर दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी और वे घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश सोनू अहिरवार (28) और राजेश उर्फ राजपाल अहिरवार (21), निवासीगण बाजना थाना रक्सा, जिला झांसी को गिरफ्तार कर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। आरोपियों के पास से महिला से लूटा गया मंगलसूत्र, करधनी और 3190 रुपये बरामद हुआ। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की। टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा, एसआई बलराम शर्मा, एसआई अरुण कुमार, सूरज सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
हाईवे पर रेकी कर करते थे लूट
आरोपियों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है। वे सुनसान क्षेत्रों व राजमार्ग पर राहगीरों से लूटपाट करते हैं। घटना से पहले वे इलाके की रेकी करते थे और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का अवलोकन कर घटना के बाद ऐसे रास्तों से भागते थे, जहां कैमरे न लगे हों। पहचान छिपाने के लिए कपड़े और वाहन की अदला-बदली भी करते थे, जिससे पुलिस की पकड़ में न आ सकें।

000
शातिर हैं दोनों बदमाश

सोनू व राजेश अहिरवार पेशेवर अपराधी हैं। इनके खिलाफ ललितपुर व झांसी में कई मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के केस शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गांव सरखड़ी में डेढ़ माह पहले एक महिला से हाईवे पर लूट की घटना को अंजाम दिया था।
000
600 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला
पुलिस टीम ने जनपद सहित झांसी और समीपवर्ती मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर, ओरछा के करीब 250 किलोमीटर के दायरे में 600 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला था। जांच-पड़ताल में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले थे। कड़ियों को जोड़ा गया तो बदमाशों के नाम सोनू अहिरवार तथा राजेश उर्फ राजपाल अहिरवार उभरकर सामने आए।

00000000000000

महिला से छिनैती करने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान घायल होने पर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से महिला से छीने गए जेवरात व नकदी बरामद की गई है। -मोहम्मद मुश्ताक, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed