फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two libraries and a coaching centre sealed after security lapses were found.

Lalitpur News: सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर दो लाइब्रेरी और एक कोचिंग सेंटर सील

Fri, 26 Jun 2026 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Two libraries and a coaching centre sealed after security lapses were found.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। राजधानी लखनऊ में कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड के बाद शासन के निर्देश पर चल रहे जांच अभियान के तहत बृहस्पतिवार को प्रशासन ने नगर में कार्रवाई की। सुरक्षा मानकों की अनदेखी और नियमों के उल्लंघन के आरोप में दो लाइब्रेरी और एक कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया।
एसडीएम अभिजीत सिंह, सीओ आशीष मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने नगर में संचालित कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन निकास और अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान रामलीला मैदान के पास संचालित एक कोचिंग सेंटर का पंजीकरण समाप्त होने के बावजूद संचालन होता मिला। वहीं दो लाइब्रेरियों में अग्निशमन और सुरक्षा संबंधी आवश्यक मानक पूरे नहीं पाए गए। इस पर प्रशासन ने तीनों संस्थानों को सील कर दिया।
विज्ञापन

---------------
नगर और आसपास के क्षेत्रों में संचालित कोचिंग सेंटरों एवं लाइब्रेरियों की जांच अभियान जारी रहेगा। सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों को संचालित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

— अभिजीत सिंह, एसडीएम, तालबेहट

मैरिज पैलेस और नर्सिंग होम की जांच की भी उठी मांग
निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने नगर और आसपास के क्षेत्रों में संचालित मैरिज पैलेस तथा नर्सिंग होमों की भी जांच कराने की मांग उठाई। लोगों का कहना था कि कई स्थानों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। ऐसे में किसी हादसे की स्थिति में गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।
-----------------------
डीएम को लाइब्रेरी में मिलीं खामियां, 24 घंटे में सुधार के निर्देश
ललितपुर। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने बृहस्पतिवार को तालाबपुरा स्थित एक लाइब्रेरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निकास द्वार बंद मिला और अग्निसुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं पाए गए।

डीएम ने संचालक को 24 घंटे के भीतर सभी कमियां दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में व्यवस्थाएं दुरुस्त न होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार तक व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर संबंधित संस्थान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed