{"_id":"676db839389252c27f0b20f5","slug":"two-laborers-buried-under-falling-mine-soil-one-dead-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-126489-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खदान की मिट्टी गिरने से दो मजदूर दबे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खदान की मिट्टी गिरने से दो मजदूर दबे, एक की मौत
विज्ञापन
तालबेहट। पूराकलां थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को थाने के पास एक खदान की मिट्टी गिरने से उसके नीचे दो मजदूर दब गए। आसपास के लोगों ने मिट्टी हटाकर दोनों को किसी तरह बाहर निकाला। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। यहां से एक मजदूर को मेडिकल कॉलेज, झांसी रेफर कर दिया गया। वहां एक मजदूर की मौत हो गई।
पूराकलां थाने के पीछे ग्राम सभा की लाल मौरम पहाड़ी है। बृहस्पतिवार को एक ट्रैक्टर संचालक के यहां मजदूरी कर रहे विंद्रावन साहू (57) और परसू झा (45) मिट्टी खोदने गए थे। मिट्टी खोदते समय अचानक खदान का ऊपरी भाग धसककर उन दोनों पर गिर पड़ा। इससे वह दोनों मिट्टी में दब गए और यह हादसा हो गया। परिजन ने बताया कि मृतक विंद्रावन साहू के चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उसके एक पुत्र और एक पुत्री की अभी शादी नहीं हुई है।
पेट की खातिर उजड़ गया परिवार
बताया गया है दोनों लोग काफी गरीब है। मेहनत और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते है। लेकिन विंद्रावन की मौत से पूरा परिवार बिखर गया।
जानकारी पर लेखपाल को मौके पर भेजा है रिपोर्ट आने पर जो भी आर्थिक सहायता देय होगी दी जाएगी।
-भूपेंद्र सिंह, एसडीएम तालबेहट