फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two killed in car accident

यम का अवतार बनी बेकाबू कार, दो की मौत

Mon, 18 Apr 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Apr 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
two killed in car accident
accident, lalitpur news - फोटो : amar ujala
झांसी। ग्वालियर हाइवे पर अंबावाय के पास रविवार की शाम एक बेकाबू कार कुछ देर के लिए यम का अवतार  बन गई, जिससे कोहराम मच गया। अनियंत्रित कार ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में दंपति की मौत हो गई, जबकि युवती समेत तीन लोग गंभीर घायल हो गए। मौके पर एकत्रित ग्रामीणों ने जाम लगाकर वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना पर सीओ सिटी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर किसी तरहजाम खुलवाया।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश कीडबरा तहसील के पिछोर कसबा निवासी पूर्व प्रधान सुरेश वंशकार (45 वर्ष) अपनी पत्नी बिट्टी (40 वर्ष) और बेटी जयंती (19 वर्ष) के साथ शादी का कार्ड लेकर बाइक संख्या एमपी07 एमटी- 9470 से ओरछा रामराजा मंदिर जा रहे थे। दोपहर करीब चार बजे वह अंबावाय स्थित एसआर कालेज के सामने ही पहुंचे थे कि तभी झांसी की ओरसे बेकाबू गति से आ रही कार संख्या एमपी07सीसी- 9029 ने सुरेश वंशकार की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दंपति व उनकी बेटी काफी दूर छिटककर गिरे।
विज्ञापन


इसके बाद बेकाबू कार ने बाइक संख्या एमपी32एमबी- 6456 में टक्कर मारी, जिससे बाइक पर सवार उन्नाव रोड दतिया निवासी कल्पना उदैनिया व उनका पुत्र मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद कार डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के बाद कार सवार मौका पाकर कार को छोड़कर भाग निकले। हाइवे पर खून से लथपथ पांच लोगों के पड़े होने की सूचना से आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसा देख ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर पड़े पांचों लोगों को उठाकर सरकारी एंबुलेंस को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस के देर से आने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा, उन्होंने पथराव करके उसके शीशे तोड़ दिया। हालात बेकाबू होने की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी कल्याण सिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सुरेश वंशकार व उसकी पत्नी बिट्टी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed