फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two health worker include 10 people become po

दो स्वास्थ्य कर्मी समेत दस मिले कोरोना संक्रमित

Thu, 10 Dec 2020 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
two health worker include 10 people become po
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
ललितपुर। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा लिए गए सैंपल की रिपोर्ट में दो स्वास्थ्य कर्मचारियों समेत दस व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

शादियों के सीजन में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। बीते दो दिन से संक्रमण ने तेजी पकड़ ली है। पहले तीन व चार संक्रमित मिल रहे थे, अब संख्या बढ़कर दस तक पहुंच गई है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 1,645 व्यक्तियों के जांच केे नमूने लिए थे। इनमें से 623 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए। एंटीजन सैंपल की आई जांच रिपोर्ट में दस व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
संक्रमितों में शहर के मोहल्ला सिविल लाइन आईटीआई के पास निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, 20 वर्षीय युवक व 18 वर्षीय वर्षीय युवक, इलाइट चौराहा निवासी 63 वर्षीय व्यक्ति, 59 वर्षीय महिला व 28 वर्षीय युवती संक्रमित मिली है। ग्रामीण क्षेत्र के ब्लॉक बार के ग्राम बस्त्रावन निवासी 26 वर्षीय युवती, तालबेहट के मोहल्ला चौबयाना निवासी 50 वर्षीय महिला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत 42 वर्षीय व्यक्ति और 33 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से आठ होम आइसोलेशन, एक को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी व एक को एल-2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

-------
1,778 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एंटीजन व ट्र-ूनॉट किट से जांच की सुविधा दी है, लेकिन आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट आने के समय में सुधार नहीं हो सका है। छह दिनों से जांच को भेजे गए 1,778 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 3,168 पहुंच गया है। इनमें 46 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 3,049 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 73 संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
दो स्वास्थ्य कर्मी समेत दस व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें आठ होम आइसोलेशन, एक को झांसी और एक को तालबेहट में भर्ती कराया गया है।
- डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed