फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two gang rape accused arrested

Lalitpur News: सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी पकड़े

Sun, 22 Feb 2026 11:50 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Two gang rape accused arrested
- थाना जखौरा के एक गांव में हुई थी घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। घर में घुसकर महिला के साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। रविवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। थाना जखौरा अंतर्गत एक ग्राम निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें बताया कि 20 फरवरी को रघुवीर पाल निवासी ग्राम थनवारा व अरुण पाल उर्फ अरुण निवासी अमझरा थाना चंदेरी अशोकनगर मध्य प्रदेश ने घर में घुसकर उसकी पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने या शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी और उनको गिरफ्तार करने में जुट गई थी। रविवार को प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वांछित चल रहे दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर थनवारा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed