{"_id":"7817c4971bd070707bbd981682b3eb46","slug":"two-dozen-trainees-found-absent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दर्जन प्रशिक्षु मिले गैर हाजिर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दर्जन प्रशिक्षु मिले गैर हाजिर
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 08 Aug 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड शिक्षा अधिकारी जखौरा आभा अग्रवाल ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे बीआरसी में संचालित प्रशिक्षण का जायजा लिया, इसमें 28 प्रशिक्षु शिक्षक गैर हाजिर मिले। इस दौरान उन्होंने बृहस्पतिवार की घटना पर प्रशिक्षुओं की क्लास ली। उनका कहना है कि जब प्रशिक्षण में पूरा समय देने में कठिनाई हो रही है तो स्कूल में कैसे समय दे पाएंगे? यह बड़ा सवाल है। जो भी प्रशिक्षण में लेटलतीफ पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण में पूरा समय देने को कहा। छह अगस्त को जल्दी हाजिरी भरने के लिए एक प्रशिक्षु ने एबीआरसी से उपस्थिति पंजिका छीन ली थी, जिससे प्रशिक्षण का माहौल गरमा गया था।
विज्ञापन