फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two died in road accident

तीन दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत

Tue, 09 Jun 2020 10:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
two died in road accident
हादसा - फोटो : ?????
तालबेहट। मंगलवार का दिन मार्ग दुर्घटनाओं के नाम रहा। दिन में हुई तीन मार्ग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

झांसी राजमार्ग पर तड़के सड़क के किनारे खड़ी डीसीएम में पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे डीसीएम चालक की मौके पर मौत हो गई। डीसीएम का सह चालक सहित ट्रक चालक व सहचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर दो को मेडिकल कॉलेज झांसी और एक को जिला चिकित्सालय लीलतपुर रेफर कर दिया गया। मंगलवार की सुबह डीसीएम क्रमांक (एमपी - 09 - जीई - 4728) झांसी से सामान लेकर ललितपुर की ओर जा रही थी। डीसीएम में कुछ खराबी आने के कारण चालक ने उसे राजमार्ग पर ग्राम टेटा के पास सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और उसे ठीक करने लगे। इसी बीच पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक (क्रमांक आरजे 11जीबी 4373) के चालक ने डीसीएम में टक्कर मार दी, जिससे डीसीएम ठीक कर रहे चालक और क्लीनर सहित ट्रक चालक और सह चालक गंभीर रूप से चोटिल हो गए। डीसीएम चालक वेदप्रकाश (40) पुत्र देवी प्रसाद निवासी इंदरगढ़ दतिया मध्य प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का पिछला भाग और ट्रक का अगला भाग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के बाद तेरई फाटक पुलिस चौकी प्रभारी संदीप सिंह मौके पर गए। तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट भिजवाया गया। तीनों की गंभीर हालत होने पर डीसीएम के सह चालक गब्बर पुत्र चुन्नी निवासी इंदरगढ़ दतिया तथा ट्रक चालक सीताराम खटीक पुत्र अमरू निवासी मालथौन जिला सागर मध्य प्रदेश को मेडीकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। वहीं, ट्रक के सहचालक इंद्रेश निवासी ग्वालियर को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य दुर्घटना में मंगलवार की सुबह मंदिर से दर्शन करके साइकिल से घर जा रहे एक साइकिल सवार में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई।उधर, कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमालपुर मजार के समीप सड़क पार करते समय एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार को जमालपुर निवासी जितेंद्र (35) अपने भाई राजू (28) पुत्र पन्नालाल तथा अपने एक रिश्तेदार धर्मेंद्र (25) पुत्र सुरेश के साथ बाइक से तालबेहट की ओर आ रहे थे। राजमार्ग पर बने डिवाइडर कट से अपनी बाइक पार करते समय ललितपुर की ओर से तेज गति से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों काफी दूर तक उछलकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को गंभीर हालत में एंबुुलेंस की मदद से सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां तीनों की गंभीर हालत होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर गई तेरई फाटक पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया।
कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम सभा खांदी के मजरा गणेशपुरा टपरियन निवासी रामलाल पुत्र किशोरा कुशवाहा सुबह एक मंदिर से दर्शन करके साइकिल से अपने घर वापस जा रहा था। ग्राम गनेशपुरा पुल के पास किसी अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसमें टक्कर मार दी, जिससे साइकिल से वह काफी दूर तक उछलकर सड़क पर जा गिरा। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया।

मौके से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत होने पर मेडीकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। बाद में कोतवाली पुलिस ने उसके शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना से परिवार में मातम छा गया। मृतक की चार पुत्रियां और दएो पुत्र हैं। एक पुत्र की मृत्यु पिछले वर्ष एक हादसे में हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed