{"_id":"5ed690398ebc3e85b54f859a","slug":"two-died-in-road-accident-lalitpur-news-jhs168128993","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-बाइक दुर्घटना में बाइक सवार दो मजदूरों की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार-बाइक दुर्घटना में बाइक सवार दो मजदूरों की मौत, दो घायल
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त कार व बाइक
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। हाईवे पर शहर के मन्नू पेट्रोल पंप के पास कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मोटर साइकिल सवार दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि, दो मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर कर दिया। चारों युवक बाइक पर सवार थे और बिना हेल्मेट के यात्रा कर रहे थे।
शहर के मोहल्ला जुगपुरा निवासी चार मजदूर मंगलवार की सुुबह करीब साढ़े छह बजे हाइवे के उस पार मजदूरी करने के लिए निकले थे, चारों एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। वे मन्नू पेट्रोल पंप के पास हाइवे पर पहुंचे ही थे कि झांसी से सागर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गए।
घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को आनन- फानन में जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद सुमित (25) पुत्र पूरन अहिरवार व दिनेश सिंह (39) पुत्र राजेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि, दीपक (28) पुत्र गुलाब व पूरन (30) गनपत गंभीर घायल होने पर प्राथमिक उपचार के बाद झांसी के लिए रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक सुमित के पिता पूरन ने बताया कि सुमित दो भाइयों में छोटा था, उसका एक लड़का भ ीहै। इसके अलावा मृतक दिनेश के चचेरे भाई विकास ने बताया कि वह दो भाइयों में बड़ा था, जिसके एक पुत्र व एक पुत्री है। कार दिल्ली निवासी फरहान नाम के व्यक्ति की बताई गई है। कार चालक दुर्घटना के बाद कार छोड़कर मौके से गायब हो गया।
--------
हाइवे पर हुई कार- बाइक दुर्घटना में दो मजदूरों की मौत हुई और दो घायल हो गए हैं। घटना के बाद कार को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
- संजय कुमार शुक्ल, प्रभारी निरीक्षक
शहर कोतवाली