फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two died by corona positive

दो संक्रमितों की मौत, संक्रमित मिले 23

Tue, 15 Sep 2020 02:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
two died by corona positive
corona hotspot - फोटो : corona hotspot
ललितपुर। जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का जान लेवा साबित होता जा रहा है। मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को दो संक्रमितों की मौत हो गई है, वहीं, 23 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1971 हो गई है। इनमें 28 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 1544 डिस्चार्ज हुए हैं।
विज्ञापन

तीन दिनों से लगातार एक-एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो रही है। सोमवार को एक साथ दो संक्रमितों की मौत हो गई है। चार दिनों से लगातार हो रही मौत से लोगों में कोरोना संक्रमण को लेकर भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के मोहल्ला बड़ापुरा निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति 12 सितंबर को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। संक्रमित व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत थी। जिस पर उन्हें महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहीं, बानपुर कस्बा निवासी 13 सितंबर को बुखार होने के चलते कोरोना जांच की गई। जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए। बुखार व सांस लेने में दिक्कत के चलते मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया था। जहां पर दोनों संक्रमितों की रविवार को देर रात्रि में मौत हो गई। वहीं, सोमवार को संक्रमित हुए व्यक्तियों में सीएचसी बार में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित पाया गया। इसके साथ ही शहर के मोहल्ला रेलवे कॉलौनी निवासी एक महिला व एक व्यक्ति, मोहल्ला आजादपुरा निवासी तीन, सिविल लाइन निवासी एक महिला व एक पुरुष संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, मोहल्ला बिदुआ कॉलौनी, नझाई बाजार, चौबयाना, पुरानी बजरिया, इलाइट चौराहा निवासी एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक जखौरा के ग्राम पिपरा में एक, घिसौली में दो, महरौनी कस्बा निवासी तीन, ग्राम गौना निवासी एक, कस्बा तालबेहट में एक, मड़ावरा निवासी एक, व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित लिखा रहे आधा पता
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को लेकर कई संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के चलते कोरोना जांच के लिए सेंपल दे रहे हैं। इनमें कुछ लोग जांच में किसी को पता न चले, इसलिए पता को कुछ और ही बता रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग पॉजिटिव आने के बाद खोजने में दिक्कत हो रही है। ऐसी ही स्थिति कई के साथ हो रही है। रविवार को एक 41 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना जांच कराई। जिसमें पॉजिटिव आने के बाद न तो नंबर लगा और ही उसका पता मिल पाया। इससे स्वास्थ्य विभाग दो दिन बाद भी मरीज को नहीं खोज पाया है।
538 सैंपल की नहीं आई रिपोर्ट
सैंपल भले ही लगातार लिए जा रहे हों, लेकिन जांच रिपोर्ट समय पर नहीं आ पा रही है। बीते दिनों दिनों में लिए गए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 538 सैंपल की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। इससे कई निगेटिव व्यक्ति भी होम क्वारंटीन बने हुए हैं।

सोमवार को 23 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही दो संक्रमितों की झांसी में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पता गलत लिखाने पर कार्रवाई की जाएगी।
- डा. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed