{"_id":"5f63b0dd8ebc3ef47f01b5d0","slug":"two-died-by-corona-lalitpur-news-jhs176519321","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो संक्रमितों की मौत, उपजिलाधिकारी समेत 33 मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो संक्रमितों की मौत, उपजिलाधिकारी समेत 33 मिले संक्रमित
विज्ञापन
corona hotspot
- फोटो : corona hotspot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब लगातार संक्रमितों की मौत हो रही है। बृहस्पतिवार को दो संक्रमितों की मौत हो गई है। वहीं, तहसील मड़ावरा उपजिलाधिकारी समेत 37 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जनपद में संक्रमितों की संख्या 2107 पहुंच गई है। इनमें 33 की मौत हो चुकी और 1658 संक्रमित डिस्चार्ज हो चुके हैं।
जिले में संक्रमितों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती संक्रमितों की आए दिन मौत हो रही है। बृहस्पतिवार को दो संक्रमितों मौत हो गई है। इनमें तहसील तालबेहट के मोहल्ला चौबयाना निवासी 76 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति बीते दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जहां पर बुधवार की रात्रि में मौत हो गई है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के चंदेरी निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए थे, बुखार होने के चलते मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती कराया गया था। जहां पर बृृहस्पतिवार को सुबह मौत हो गई है। वहीं, मड़ावरा उपजिलाधिकारी संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही ऑफीसर हॉस्टल निवासी एक अधिकारी, व मोहल्ला जुगपुरा निवासी चार, सिविल लाइन निवासी तीन, नेहरुनगर, तालाबपुरा, नईबस्ती में दो-दो और सदनशाह, रावतयाना, छत्रसालपुरा, आजादपुरा में एक-एक पॉजिटिव पाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक बार में सीएचसी में तैनात एक कर्मी, ग्राम करमई निवासी दस, कस्बा मडावरा, ग्राम धवा, ग्राम बम्हौरी, घिसौली, राखपंचमपुर, तहसील महरौनी के कस्बा, व ग्राम अंडेला में एक-एक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
900 सैंपलों की नहीं आई जांच रिपोर्ट
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग लगतार सैंपल ले रहा है। इसके बाद भी संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां पर बीते तीन दिनों से अब तक के 900 सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को 37 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। इसके साथ ही मेडीकल कॉलेज में भर्ती दो संक्रमितों की मौत हो गई है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी