फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   two dengue positive found

जिले में दो डेंगू के मरीज और मिले, संख्या बढ़कर आठ हो गई

Fri, 17 Sep 2021 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
two dengue positive found
पाली में मलेरिया टीम के अधिकारी जानकारी देते हुए - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जनपद में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को एक साथ दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने के बाद अब जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या आठ हो गई है। मरीज के घर पहुंची मलेरिया विभाग की टीम ने छिड़काव कर बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया, साथ ही परिजनों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया।
विज्ञापन

पाली कस्बा निवासी एक 75 वर्षीय वृद्घ बुखार से पीड़ित था, जिसे परिजन बीते दिनों जिला अस्पताल लाए, जहां पर हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी उपचार के लिए भेज दिया। यहां पर उसका एनएस-1 जांच में पॉजिटिव आया, इसके बाद 14 सितंबर को एलाइजा जांच की गई, जिसकी बृहस्पतिवार को आई जांच में रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। सूचना पर मलेरिया विभाग की टीम ने मरीज के घर के आसपास के घरों में पाइरेथ्रम दवा का छिड़काव कराया, साथ ही जलभराव व नालियों के क्षेत्र में लार्वी साइड का स्प्रे कराया। लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया। उधर, ब्लॉक बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भारौनी निवासी एक 19 वर्षीय युवती को बुखार आ रहा था। बीते दिनों परिजन जिला अस्पताल उपचार के लिए लाए, जहां पर राहत न मिलने पर एनएस-1 जांच की कई, इसमें पॉजिटिव आने के बाद 12 सितंबर को एलाइजा टेस्ट के लिए सैंपल झांसी भेजा गया, जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती है जहां उसके स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

---
बृहस्पतिवार को जनपद निवासी दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। एक मरीज के घर पर पाइरेथ्रम व जलभराव के क्षेत्र में लार्वा नाशक दवा का छिड़काव किया गया है। एक मरीज झांसी में भर्ती है। दूसरा जिला अस्पताल में भर्ती के दौरान स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- के एस सिंह यादव
जिला मलेरिया अधिकारी

पाली में मलेरिया टीम का सदस्य छिड़काव करता हुआ

पाली में मलेरिया टीम का सदस्य छिड़काव करता हुआ- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed