फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two days honorarium deducted for careless accountant, also called for clarification

लापरवाह लेखाकार का दो दिन का मानदेय कटा, स्पष्टीकरण भी तलब

Sun, 26 Jun 2022 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Two days honorarium deducted for careless accountant, also called for clarification
ललितपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय तालबेहट की लेखाकार कार्य में उदासीनता बरतने व अधिकारियों के आदेशों का अनुपालन न करने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दो दिन का मानदेय काटते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। स्पष्टीकरण तीन दिन के अंदर देने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय तालबेहट की लेखाकार आराधना खरे का स्पष्टीकरण मांगते हुए दो दिनों का वेतन काटने के आदेश दिए। आराधना खरे पर आरोप था कि उन्हें शनिवार दोपहर 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थित होकर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय तालबेहट में कार्यरत कर्मचारियों का माह मई 2022 का मानदेय बिल तैयार करने का आदेश दिया गया था लेकिन फोन पर हुई बात के क्रम में न तो आराधना विद्यालय में उपस्थित हुई और न ही कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराई। जिस कारण कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय तालबेहट के कर्मचारियों का वेतन समय से प्रेषित नही किया जा पा रहा है। जबकि वेतन भेजने के लिए 24 जून को भी आदेश दिया गया था। बावजूद इसके कार्यालय में उपस्थित नहीं हुई और अपने कार्य व उच्चाधिकारियों के आदेशों में उदासीनता बरती। कार्य के प्रति उदासीनता व उच्चाधिकारियों के आदेशों को न मानने पर बीएसए रामप्रवेश ने लेखाकार अनुराधा खरे का 24 व 25 जून का मानदेय काटा और तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed