{"_id":"67b874ce7009c0920c0bde24","slug":"two-brothers-killed-in-collision-with-unknown-vehicle-in-lalitpur-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: ललितपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में कोहराम; गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: ललितपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में कोहराम; गांव में पसरा मातम
Fri, 21 Feb 2025 06:13 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 21 Feb 2025 06:13 PM IST
सार
ललितपुर जिले में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार दोनों भाई घायल हो गए। इलाज के लिए दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृत भाइयों का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के ललितपुर स्थित थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम पिपरा निवासी दो भाई पवन विश्वकर्मा (24), देवेंद्र विश्वकर्मा (22) पुत्रगण हरीशंकर विश्वकर्मा बृहस्पतिवार को घर से निमंत्रण में बाइक द्वारा जा रहे थे। उनकी बाइक जखौरा-बांसी मार्ग पर ग्राम मुहारा के पास पहुंची थी, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों और राहगीरों के द्वारा घायलों को जखौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों के शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पवन ट्रक चलाता था, जबकि देवेंद्र खेती किसानी करता था। दोनों ही भाई अविवाहित थे। पांच भाई-एक बहन में पवन दूसरे नंबर और देवेंद्र तीसरे नंबर का था। परिवार में एक साथ दो सगे भाइयों की मौत दुर्घटना में होने पर घर में कोहराम मचा हुआ है तो गांव में मातम छाया है।
विज्ञापन