{"_id":"67d089d5725bf9d5040b7f2e","slug":"two-accused-of-beating-a-young-man-were-sent-to-jail-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-131315-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: युवक को पीटने के दो आरोपी भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: युवक को पीटने के दो आरोपी भेजे गए जेल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। युवक को पकड़ कर पीटने और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया।
आठ मार्च को कुछ युवकों ने भुचेरा निवासी एक युवक की बेल्ट, लात-घूसों से जमकर पिटाई की थी। पीड़ित से राज शाही के अंदाज में अपने पैर छुआए। इसके बाद हनक जमाने के लिए पिटाई का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने दो नामजद सहित कुछ अन्य पर मामला दर्ज किया था। इसके बाद नामजद दोनों आरोपी भाग गए थे। ब्राह्मण संगठन के युवाओं ने कोतवाली पहुंच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी।
पुलिस ने आरोपी नरेंद्र उर्फ मोनू निवासी गनेशपुरा तालबेहट और अनुराग उर्फ अनिल निवासी बादीबर थाना जखौरा को गिरफ्तार कर उपजिला मजिस्ट्रेट भूपेंद्र सिंह के समक्ष पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
न