फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tuvn temple will not spreading chaos

तुवन मंदिर में नहीं फैलने देंगे अव्यवस्था

Sat, 28 Nov 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
Tuvn temple will not spreading chaos
ललितपुर। श्री तुवन मंदिर की भूमि को लेकर कुछ भ्रांतियां फैली हैं, इन्हें दूर करने के लिए एक सलाहकार समिति बनाई जाएगी। इसके अलावा अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त होंगी। यह बात महंत विष्णु दास ने पत्रकारों से कही।
विज्ञापन


तुवन मंदिर के महंत भगवान दास के गोलोकवासी होने के बाद महंतई मल्हार गढ़ के महंत रामगोपाल दास को सौंपी गई है। लेकिन, तुवन मंदिर की व्यवस्थाएं दिनोंदिन बिगड़ रही हैं। शुक्रवार को महंत रामगोपाल दास के चेला महंत विष्णु दास ने तुवन मंदिर में पत्रकारों से बातचीत की।
विज्ञापन


उन्होंने स्वीकारा कि मंदिर में कुछ अव्यवस्थाएं फैली हैं। इसे ध्यान में रखकर उन्होंने खुद मंदिर की जिम्मेदारी संभाल ली है। नगर के संभ्रांत लोगों के सहयोग से मंदिर की व्यवस्थाएं सुधारी जाएगी। मंदिर में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को सही कराया जाएगा। जहां तक मंदिर की जमीन को लेकर भ्रांति की बात है,
विज्ञापन
विज्ञापन


तो साढ़े दस एकड़ भूमि महंत भगवान दास के नाम थी, उनकी वसीयत के अनुसार इस भूमि पर अगले महंत का नाम आ जाना चाहिए। यदि इस पर ज्यादा विवाद होता है तो वह इस भूमि को मंदिर के नाम कराने के लिए भी तैयार हैं।


उन्होंने कहा कि शीघ्र ही भूमि की सुरक्षा के मद्देनजर एक सलाहकार समिति गठित की गई है। वहीं, पूर्व के सेवादार बालकिशन शुक्ला पुन: मंदिर की व्यवस्था में सहयोग करेंगे। पत्रकार बृजेश तिवारी को मंदिर का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उन्होंने सभी श्रद्धालु व नागरिकों से मंदिर की व्यवस्था बनाने में सहयोग का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed