{"_id":"5f6511278ebc3ef4842ed1dd","slug":"tulsiram-park-condition-is-not-good-people-avoid-goes-to-park-lalitpur-news-jhs176597850","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं सुधर रहे तुलसीराम पार्क के हालात, जाने से परहेज करने लगे हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं सुधर रहे तुलसीराम पार्क के हालात, जाने से परहेज करने लगे हैं लोग
विज्ञापन
ाजवैद्य पं. तुलसीराम पार्क के सामने खड़े वाहन
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर के सिविल लाइन स्थित राजवैद्य पं. तुलसीराम पार्क के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। पार्क में सफाई और कटाई नहीं होने से यहां बड़ी- बड़ी घास हो गई है। पार्क में न ही लोगों के बैठने की उचित व्यवस्था है और न ही क्यारियां हैं। पौधे भी सूख गए हैं। जिससे लोग वहां जाने से कतराते हैं।
सिविल लाइन स्थित राजवैद्य पं. तुलसीराम पार्क की स्थिति दयनीय है। पार्क में न ही लाइट की व्यवस्था हैैं और न ही यहां लोगों के बैठने के लिए भी कोई उचित व्यवस्था है। जिससे लोग तुलसीराम पार्क में जाने में रुचि नहीं लेते हैं। पार्क के मुख्य दरवाजे पर चार पहिया गाड़ियों का जमावड़ा रहता है। जिससे उसके अंदर जाने- आने का भी रास्ता बंद रहता है। लोगों ने कहा कि नगर पालिका, तुलसीराम पार्क की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देता है। जिससे यहां की व्यवस्थाएं चौपट पड़ीं हुईं हैं। पार्क में सफाई नहीं होने से वहां कचड़ा फैला रहता है। घास की नियमित कटाई नहीं होने से पार्क में ऊबड़- खाबड़ कचड़ा और बड़ी- बड़ी घास हो गई है। पार्क में क्यारियां भी दूर- दूर तक नजर नहीं आ रहीं हैं। क्षेत्र के लोगों ने पार्क की मरम्मत कराने की मांग की।
शहर के तुलसीराम पार्क में सुविधाओं का बहुत अभाव है। पार्क में जो मूलभूत सुविधाएं होनी चाहिए वो तुलसीराम पार्क में नहीं हैं। जिससे वहां जाने का किसी का भी मन नहीं करता है। पार्क में मूलभूत सुविधाएं होनी चाहिए। - पवन राजा
विज्ञापन
राजवैद्य पं. तुलसीराम पार्क में लोगों का आना- जाना बहुत कम होता है, जिसका म़ुख्य कारण यह है कि वहां साफ- सफाई और देखरेख नहीं होती है। पार्क में झूला और बैठने की व्यवस्था हो जाए तो लोगों की पार्क में जाने की रुचि बढ़ेगी। - विनोद राजपूत
शहर के राजवैद्य पं. तुलसीराम पार्क में बड़ी- बड़ी घास हो गई है, क्यारियां भी नहीं हैं। पार्क में सुविधाएं होनी चाहिए और वहां जो अव्यवस्थाएं हैं उनको व्यवस्थित होना चाहिए। सुरक्षा के इंतजाम होने चाहिए। - राजेश पाल
पार्क में लगे पौधों को पानी देने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है। जिससे वहां लगे पौधे भी सूखकर नष्ट हो रहे हैं। पार्क में सफाई के साथ- साथ व्यवस्थाएं भी दुरुस्त होनी चाहिए। जिससे पार्क में जाने के लिए लोगों में रचि हो। - सोनू शुक्ला
राजवैद्य पं. तुलसीराम पार्क ढलान में है, नीची जगह में पार्क होने के कारण वहां बरसात का पानी भरा रहता है, जिसके कारण पौधे नष्ट हो जाते हैं। अमृत योजना के अंतर्गत पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। जैसे ही बजट आता है तो पार्क का पुराव कराया जाएगा, पार्किंग व अंदर सड़क बनाई जाएगी। शीघ्र ही पार्क का सौंदर्यीकरण होगा। - रमेशचंद्र, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका ललितपुर
----------------------