फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   truck malik commit suiside

तीन ट्रकों के मालिक ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 10 Oct 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
truck malik commit suiside
तीन ट्रकों के मालिक ने रसोई घर में फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तुवनटीला आजादपुरा निवासी तीन ट्रकों के मालिक ने शुक्रवार रात रसोई घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब वह उसे बिस्तर पर न देख परिजनों ने इधर-उधर देखा तो भूतल में बने रसोई घर में लगे कुंदे से उसका शव लटकता मिला। मौके पर मिले दो सुसाइड नोट में एक ट्रक चालक पर धोखा देने और आत्महत्या कर फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर के मोहल्ला तुवनटीला आजादपुरा नहर के पास निवासी मोहित अलया (30) पुत्र सुरेश चंद्र अलया शुक्रवार की रात में करीब 11 बजे ट्रक चालक से अपने ट्रक का हिसाब लेकर घर लौटा था। इसके बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। सुबह करीब चार बजे पिता सुरेश चंद्र अलया उठे तो बेटा मोहित कमरे में पलंग पर नहीं दिखा।
विज्ञापन

इस पर वह मोहित को कमरों में खोजने लगे। उन्होंने भूतल (ग्राउंड फ्लोर) के कमरों में खोजबीन की तभी देखा कि रसोईघर में मोहित का शव पंखे के कुंदे से रस्सी के सहारे फांसी पर लटका है। घटना का पता चलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता सुरेश चंद्र अलया ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके बेटे के तीन ट्रक चलते हैं। इनमें एक ट्रक में शहर के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी ट्रक चालक भागीरथ साहू के साथ मोहित पार्टनर था। आरोप है कि वह कुछ समय से बेटे मोहित को धमकाता था। इससे पुत्र ने फांसी लगा ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पहले सुसाइड नोट में लिखा ‘ पुत्री सिद्धि को रोने मत देना ’
घटनास्थल से मिले एक सुसाइड नोट में मोहित ने लिखा है कि कि ‘पापा मैं मोहित, सॉरी पापा मैं मरना नहीं चाहता था, लेकिन मेरे अंदर बहुत प्रेशर है। आप मेरी बेटी सिद्धि और रचना (पत्नी) का ध्यान रखना। सिद्धि को रोने मत देना। सॉरी पापा... ’

---
दूसरे सुसाइड नोट में लगाए आरोप, भागीरथ ने मुझे धोखा दिया, मुझे धमका रहा था
घर से मिले दूसरे सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘मैं मोहित, पापा मुझे माफ कर दो। मैं क्या करूं मेरे साथ धोखा हुआ है। 6188 नंबर गाड़ी पर भागीरथ ने मुझे धोखा दिया है। वह अब मुझे धमका रहा है कि यदि मैंने कहा कि गाड़ी में उसकी पार्टनरी नहीं है, तो वो मेरी दीपावली नहीं होने देगा। वो सात अक्तूबर को घर पर आकर मुझे धमका रहा था कि मैं सुसाइड कर लूंगा और तुम्हारी दीपावली नहीं होने दूंगा। सॉरी, पापा प्लीज...’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed