{"_id":"69fe48995c74a0b2d704db7e","slug":"truck-hits-grain-trader-on-bike-from-behind-he-dies-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-156022-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बाइक सवार गल्ला व्यापारी को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बाइक सवार गल्ला व्यापारी को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कोतवाली अंतर्गत नेशनल हाईवे- 44 पर बिरधा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमे बाइक चालक गल्ला व्यापारी की मौत हो गई। मृतक मध्य प्रदेश के मालथौन से अपनी बेटी के यहां शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था।
शहर के मोहल्ला पिसनारी तिराहा निवासी राजकुमार साहू (68) गल्ला मंडी में आढ़तिया हैं, जो गल्ला बेचने का काम करते थे। बीते रोज बृहस्पतिवार को वह मध्य प्रदेश के सागर जिला के मालथौन में अपनी बेटी की देवरानी की लड़की की शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद देर शाम को वह बाइक से वापस लौट रहे थे और रात करीब आठ बजे वह बिरधा स्थित नेशनल हाईवे 44 पर बिरधा तिराहा के पास ही पहुंचे थे कि तभी पीछे से उनकी बाइक में एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर बिरधा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और हाईवे एंबुलेंस से राजकुमार को मेडिकल कॉलेज उपचार को पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घाेषित कर दिया।
मृतक के भतीजे मनोज साहू ने बताया कि राजकुमार नवीन गल्ला मंडी में आढ़तिया थे, जहां वह गल्ला खरीदने का काम करते थे। मृतक के तीन बेटी और एक बेटा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।