फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Truck collided with the wall of petrol pump, two people including the driver died

Lalitpur News: पेट्रोल पंप की दीवार से टकराया ट्रक, चालक समेत दो की मौत

Sun, 03 Aug 2025 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Truck collided with the wall of petrol pump, two people including the driver died
तालबेहट/ललितपुर। कोतवाली तालबेहट क्षेत्र के बम्हौरीसर गांव के पास नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक जानवर को बचाने में अनियंत्रित होकर पेट्रोल पंप की दीवार से टकरा गया। ट्रक चालक रमेश पाल और खलासी राजकुमार की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य युवक रवि घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रक नागपुर से लोहे की चद्दर लादकर दिल्ली की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम विघाखेत निवासी रमेश पाल (40) और राजकुमार सहरिया (35) ट्रक चालक व खलासी थे। नागपुर से ट्रक में लोहे की चद्दर लादकर वे लोग दिल्ली जा रहे थे। उनके साथ ट्रक में रवि सहरिया भी सवार था। शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे ट्रक झांसी-सागर नेशनल हाईवे पर कोतवाली तालबेहट क्षेत्र के ग्राम बम्हौरीसर के पास पहुंचा था, तभी अचानक जानवर आ गया जिसे बचाने के चक्कर में चालक ने ट्रक मोड़ दिया। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया और हाईवे किनारे स्थित पेट्रोल पंप की दीवार से टकरा गया।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कोतवाली प्रभारी मनोज मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे और बचाव कार्य चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद तीन लोगों को बाहर निकाला। राजकुमार सहरिया और रमेश पाल की मौत हो गई थी, जबकि रवि सहरिया (18) निवासी विघाखेत घायल हो गया। मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
जेसीबी बुलाकर चलाया राहत कार्य
घटना इतनी भीषण थी कि ट्रक के आगे की केबिन क्षतिग्रस्त हो गई थी। ट्रक में लदी लोहे की चद्दरों के बंडल बाहर निकलकर जमीन पर गिर गए थे। पुलिस ने जेसीबी व क्रेन मंगवाकर बचाव कार्य चलाया। जेसीबी ने दुर्घटना के बाद जमीन पर बिखरे पड़े मलबे को हटाकर उसके नीचे तलाशी की। वहीं, क्रेन की मदद से लोहे की चद्दरों के बंडल को हटाया गया।

--------
बम्हौरीसर के पास पेट्रोप पंप की दीवार से ट्रक टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चालक और खलासी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बचाव कार्य चलाया। दुर्घटना के कारणों की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
मनोज कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed