फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Troubled lover climbs tower due to not marrying girlfriend

प्रेमिका से शादी न होने से परेशान प्रेमी चढ़ा टावर पर

Sun, 07 Aug 2022 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Troubled lover climbs tower due to not marrying girlfriend
कड़ेसराकलां/तालबेहट। शनिवार को ग्राम कड़ेसराकलां में प्रेमिका से शादी न होने से परेशान एक प्रेमी अपनी जान देने के लिए बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया। इससे मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह से उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा। इसके कुछ देर बाद प्रेमिका का जीजा प्रेमी से शादी होने की बात सुनकर अपनी जान देने के उद्देश्य से उसी टावर पर चढ़ गया। उसे भी पुलिस ने किसी तरह उतरवाया। बाद में पुलिस सभी को कोतवाली ले आई। इस दौरान पूरे गांव में मजमा लगा रहा।
विज्ञापन

झांसी के राजगढ़ निवासनी एक युवती ग्राम कड़ेसराकलां में अपने जीजा और दीदी के पास रहती थी। वहां उसका गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चलने लगा। इसकी भनक उसके जीजा को लगी तो उसने अपनी साली पर कड़ी पाबंदी लगा दी जिससे प्रेमी परेशान हो गया। प्रेमिका से मिलने के लिए बेताब प्रेमी गांव के एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वहां से वह प्रेमिका के जीजा और दीदी पर प्रेमिका के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए उसकी सुरक्षा की गुहार लगाने लगा। यह देखकर मौके पर ग्रामीण की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर सीओ कमलेश नारायण पांडेय, प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर गए। उन्होंने प्रेमी युवक को किसी तरह समझाबुझा कर टावर से नीचे उतार लिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने प्रेमी और प्रेमिका को किसी तरह समझाबुझा घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस के समझाने से प्रेमिका के जीजा को लगा कि अब उसकी साली की शादी युवक से करवा दी जाएगी, ऐसे में इसके कुछ देर जीजा भी टावर पर चढ़ गया और शादी करने पर टावर से कूदने की धमकी देने लगा। यह देखकर पुलिस टीम ने प्रेमिका के जीजा को समझाकर नीचे उतरवाया। बाद में पुलिस सभी को कोतवाली ले आई। देर रात तक दोनों पक्ष कोतवाली में थे। वहीं इस मामले में सीओ कैलाश नारायण का कहना है कि दोनों पक्षों को कोतवाली पुलिस अपने साथ ले आई है। उनमें आपस में बातचीत चल रही है।

----------
शादी के लिए झांसी में बना वेटर
ललितपुर। प्रेमी ने बताया कि प्रेमिका से मिलने के लिए झांसी के एक होटल में वेटर का काम किया था। इस दौरान वह मोबाइल के जरिए उससे संपर्क बना रहा। बाद में प्रेमिका के परिजनों की सख्ती से वह परेशान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed