फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Troubled by moneylenders, villagers hanged themselves

साहूकारों से परेशान ग्रामीण ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 24 Jun 2022 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Troubled by moneylenders, villagers hanged themselves
मड़ावरा-डोंगराखुर्द (ललितपुर)। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम देवरी में साहूकारों के कर्ज से परेशान होकर एक ग्रामीण ने अपने मुर्गा फार्म हाउस में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर उसकी जेब की तलाशी लेने पर दो पेज का सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें उसने साहूकारों के कर्ज से परेशान होने की बात लिखी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम देवरी (जामनी बांध) निवासी खेमचंद (45) पुत्र नारायनदास कुर्मी बृहस्पतिवार की सुबह स्नान करने के बाद गांव स्थित अपने निजी मंदिर में पूजन अर्चन के लिए गया और पूजन करने के बाद वह अपने पोल्ट्री फार्म पर चला गया। सुबह करीब दस बजे उसका बेटा प्रसन्न उसे खाना लेकर पोल्ट्री फार्म हाउस पहुंचा, जहां टिन शेड के पाइप पर उसके पिता का शव रस्सी के फंदे से लटक रहा था, जिस पर वह चिल्लाया तो आसपास के लोग भी वहां आ गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर जामा तलाशी ली तो मृतक के कपड़ों से एक सुसाइड नोट और लेनदेन का हिसाब किताब लिखी हुई डायरी मिली। सुसाइड नोट में मड़ावरा निवासी दो साहूकारों द्वारा कर्ज और ब्याज को लेकर प्रताड़ित किए जाने संबंधी बात भी लिखी है। सुसाइड नोट में लिखा है कि कस्बा निवासी फर्जी साहूकार द्वारा उनके कोरे बैंक चेक एवं कोरे स्टांप पेपरों पर दस्तखत करा लिए और पैसा भी नहीं दिया, जबकि साहूकार द्वारा उल्टा पैसों को लेकर गालीगलौज और बेइज्जती कर दबाव बनाया जा रहा था। साथ ही बैंक चेक और स्टांप पेपर के माध्यम से झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। वहीं ग्राम सौंरई निवासी एक बड़े साहूकार और उसके बेटे द्वारा भी मृतक के घर पर उसके साथ गालीगलौज कर बेइज्जती करने, धमकाने से परेशान होकर आत्महत्या किए जाने की बात कही गई है। मृतक द्वारा साहूकारों द्वारा प्रताड़ित किए जाने को लेकर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की गई थी। पिता नारायनदास ने बताया कि उसके बेटे खेमचंद की दो बेटियां और एक बेटा है। जबकि वह तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। उसके पास करीब 12 एकड़ खेती भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
आत्महत्या को उकसाने में दोनों आरोपियों पर दर्ज हुई रिपोर्ट
थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम देवरी में मृतक खेमचंद (45) पुत्र नारायनदास कुर्मी के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर थाना नाराहट पुलिस ने दोनों आरोपियों मड़ावरा निवासी दीपक साहू पुत्र जगदीश साहू एवं ग्राम सौंरई, हाल मड़ावरा निवासी शिवशंकर मिश्रा के खिलाफ नाराहट पुलिस ने आत्महत्या को उकसाने की धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुुरू कर दी है।

----------
वर्जन
युवक ने फांसी लगाकर जान दी है उसके पास मिले सुसाइड नोट व तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। -जय प्रकाश चौबे, थाना प्रभारी निरीक्षक,नाराहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed