{"_id":"6797d5aebd2b21574b036cb7","slug":"triple-murder-accused-arrested-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-128412-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: तिहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: तिहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पंजाब की स्पेशल पुलिस टीम ने जिले की स्वाट टीम के साथ कार्रवाई करते हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपी बब्बू सिंह को नेहरू नगर से गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी यहां पर अपनी पत्नी और पुत्री के साथ किराये का कमरा लेकर रह रहा था। पंजाब पुलिस हत्यारोपी को अपने साथ लेकर पंजाब चली गई।
सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि पंजाब के होशियारपुर के गढ़शंकर थानाक्षेत्र के मोरवाली में 9 नवंबर 2024 को दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। जिसमें एक पक्ष के मनप्रीत सिंह, सुख्तियार सिंह और गुरुशरन सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में पंजाब पुलिस ने 21 आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था और 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
वांछित बब्बू का सुराग मिलने पर सोमवार को पंजाब की 9 सदस्यीय स्पेशल पुलिस टीम कोतवाली सदर पहुंची। एसपी के निर्देश पर स्वाट टीम और पंजाब पुलिस ने नेहरू नगर के एक मकान में पत्नी और पुत्री संग किराये पर रह रहे बब्बू सिंह निवासी बसियाला थाना गढ़शंकर, होशियारपुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
श