फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Triennial elections of trade board will be held in Agra

Lalitpur News: आगरा में होगा व्यापार मंडल का त्रिवार्षिक चुनाव

Wed, 04 Sep 2024 02:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Triennial elections of trade board will be held in Agra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का त्रिवार्षिक चुनाव आगरा में आठ व नौ सितंबर को होना है। यह जानकारी जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी ने पत्रकारों से साझा की।

उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल का प्रदेश का चुनाव इस वर्ष आठ एवं नौ सितंबर को आगरा के अग्रसेन भवन, वाटर वर्क्स चौराहा में होना तय हुआ है। रामपुर के शैलेंद्र शर्मा को मुख्य चुनाव अधिकारी व बांदा निवासी चारूचंद्र खरे को सह मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है। सह चुनाव अधिकारी के रूप में कानपुर के दीप अवस्थी, सोनभद्र के राजेश गुप्ता व एटा के सूर्यकांत गुप्ता कार्य देखेंगे। मतदाता सूची का प्रकाशन 05 सितंबर को होगा। 08 को प्रात 10 बजे से 2 बजे तक नामांकन किया जाएगा। सायं 3 से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। सायं 05 बजे से 6 बजे तक मतदाता सूची का निस्तारण होगा। 09 सितंबर को नामांकन वापसी होगी। सुबह 11.30 बजे से 2 बजे से तक मतदान होगा। दोपहर 3 बजे से मतगणना एवं उसके पश्चात निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। कई वर्तमान व पूर्व सांसद, महापौर, विधायक, एमएलसी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारी हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान जिला उपाध्यक्ष डाॅ प्रीतम सराफ, मुन्नालाल जैन, अभय जैन, लखनलाल अग्रवाल, अशोक जैन, महेश जैन मोनू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed