Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Treatment facilities at the CHC fall victim to neglect

Lalitpur News: अनदेखी की भेंट चढ़ी सीएचसी में उपचार की सुविधा

Sat, 28 Nov 2026 02:47 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 28 Nov 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Treatment facilities at the CHC fall victim to neglect
महरौनी। तहसील मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं अनदेखी की भेंट चढ़ रही हैं। यहां पर समय से चिकित्सक तो दूर कर्मचारी तक नहीं पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को 10:40 मिनट बजे तक पांच चिकित्सकों के सापेक्ष महज एक ही चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार ओपीडी में उपचार करते दिखे। मरीज दवा काउंटर न खुलने से परेशान रहे। यही नहीं, पैथोलाॅजी भी सूनी पड़ी हुई थी।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार को सुबह 10:40 मिनट पर सीएचसी की स्थिति जानी। वहीं महिला चिकित्सक की ओपीडी भी बंद थी। यही नहीं पैथोलाॅजी में कर्मचारी तो दूर कक्ष के गेट तक नहीं खुले थे। वहीं एक्स-रे कक्ष भी बंद मिला। यही नहीं हद तो तब हो गई, जब दवा वितरण काउंटर तक नहीं खुला था। ऐसे में मरीज चिकित्सक से परामर्श तो ले रहे थे। लेकिन, समय पर दवा नहीं मिल पाने से बैठकर खुलने का इंतजार कर रहे थे। 11:43 बजे दवा काउंटर खुला। इससे मरीजों की कतार लग गई। मरीजों ने बताया कि परामर्श तो मिल गया था, दवा न मिलने से इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


---
सीएचसी पर कार्यरत हैं पांच चिकित्सक
सीएचसी पर पांच चिकित्सक कार्यरत हैं। इनमें एक स्त्री रोग विशेषज्ञ भी तैनात हैं। वहीं, एक संविदा पर चिकित्सक कार्यरत हैं। इसके बाद भी समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में कई मरीज तो अधिक परेशानी के चलते बिना उपचार तक के वापस हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

कैप्सन- लक्ष्मी प्रसाद
सुबह दस बजे सीएचसी पर उपचार कराने के लिए आए थे। 10:40 मिनट होने के बाद भी चिकित्सक नहीं आए हैं। - लक्ष्मीप्रसाद
---

कैप्सन- रईश अहमद
सीएचसी पर भतीजे का उपचार कराने के लिए आए हैं। चिकित्सक न होने से समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है।
- रईश अहमद
---
सीएचसी पर चिकित्सकों को समय पर आने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी न आने की जानकारी हुई है। इस पर स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
- डॉ एमपी सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी महरौनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed