फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Transport Corporation deposited Rs 1.23 lakh for the permit

Lalitpur News: परिवहन निगम ने परमिट के लिए जमा किया 1.23 लाख रुपये

Wed, 21 May 2025 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation deposited Rs 1.23 lakh for the permit
ललितपुर। रोडवेज बसों के संचालन के लिए परिवहन निगम ने परमिट का शुल्क 1.23 लाख रुपये की राशि जमा कर दी है। अब जल्द ही परमिट जारी होंगे। अधिकारियों का कहना है कि परमिट जारी होने के बाद बसें मिलने पर संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए परिवहन निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बीते माह 14 रूटों पर रोडवेज बस संचालन के लिए क्षेत्रीय परिवहन समिति की बैठक में सहमति बनी थी। साथ ही इन बसों के लिए परमिट की संस्तुति भी जारी कर दी गई थी। इसके बाद परिवहन विभाग में परमिट की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
विज्ञापन

विभाग में परमिट शुल्क के रूप में 7500 व आवेदन समेत अन्य शुल्क 1300 रुपये जमा किए जाने थे। अब विभाग ने प्रति परमिट 8800 रुपये के आधार पर 1,23,200 रुपये परिवहन विभाग कार्यालय में जमा कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि एक सप्ताह में परमिट जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
परिवहन विभाग में परमिट समेत अन्य शुल्क की राशि जमा कर दी गई है। जल्द ही परमिट जारी होंगे।
- संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed