फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   tranfarmer pump house

ट्रैक्टर की टक्कर से पंप हाउस का ट्रांसफार्मर और खंभे टूटे

Mon, 06 Jun 2022 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
tranfarmer pump house
ललितपुर। सिद्घन मंदिर के पास पंप हाउस के लिए रखे ट्रांसफार्मर और बिजली पोल में एक ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बिजली खंभे टूट गए और ट्रांसफार्मर भी नीचे गिर गया, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जानकारी मिलने पर बिजली विभाग ने खंभे बदलने के लिए काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

गल्ला मंडी सब स्टेेशन में स्थापित नेहरूनगर फीडर के अंतर्गत सिद्घन मंदिर के पीछे स्थित पंप हाउस से टैंकरों में पेयजल के लिए पानी भरा जाता है और यहां से क्षेत्र के मोहल्लों में टैंकरों से पेयजल सप्लाई की जाती है। इसके लिए यहां एक 25केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर डबल पोल पर स्थापित किया गया था। रविवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर रखे डबल पोल से जा टकरा गया। जिससे विद्युत खंभे टूट गए और ट्रांसफार्मर भी जमीन पर गिर पड़ा। इससे बिजली आपूर्र्ति बाधित हो गई। यह देख ट्रैक्टर चालक तत्काल मौके से भाग गया। जानकारी लगने पर बिजली विभाग के अभियंता मौके पर पहुंच गए और क्षतिग्रस्त खंभों को अलग करके नए खंभे लगाने की कवायद शुरू कर दी है। खंभे बदलने के बाद विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर स्थापित करने का काम सोमवार को सुबह तक होने की उम्मीद है। फिलहाल पंप हाउस से आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed