{"_id":"5c49f28cbdec22738004e833","slug":"tragedy-with-a-12th-student-before-his-board-exam-at-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इम्तिहान से पहले मेरा स्टडी मैटीरियल जलाकर खाक कर दिया, इसलिए मरना चाहता हूं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इम्तिहान से पहले मेरा स्टडी मैटीरियल जलाकर खाक कर दिया, इसलिए मरना चाहता हूं...
Thu, 24 Jan 2019 10:44 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 24 Jan 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
mumbai fire pexels
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा से पहले ललितपुर का एक छात्र बड़ी मुसीबत में फंस गया है। दरअसल, किसी ने उसकी कॉपी-किताबें और उसकी पढ़ाई लिखा से जुड़ा हर सामान जलाकर खाक कर दिया है। इस घटना से छात्र की मनोस्थिति इतनी बिगड़ गई है कि उसने आत्महत्या करने की बात कही है। छात्र दलवारा, ललितपुर के जे.एन.वी स्कूल में पढ़ता है।
विज्ञापन
इस बाबत उसने स्कूल प्रिंसिपल से भी शिकायत की लेकिन वहां से भी उसे निराशा हाथ लगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना बीती 21 जनवरी की है। छात्र ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका 21 तारीख को प्री-बोर्ड अंग्रेजी का पेपर था। जब वह अंग्रेजी का पेपर देकर स्कूल आवासीय परिसर लौटा तो उसे सब कुछ जला मिला।
विज्ञापन
यह देखकर उसकी आंखों से आंसू निकल गए। इम्तिहान सिर पर होने के कारण छात्र के दिमाग पर इस घटना का गहरा असर पड़ा है। छात्र ने आवासीय विद्यालय में हुई घटना की जांच कराने के लिए प्रिंसिपल से गुहार लगाई है। इसके बाद प्रिंसिपल ने जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है लेकिन अभी तक दोषी का पता नहीं चल पाया है। इससे छात्र और अधिक दुखी है।
विज्ञापन
फिलहाल, प्रिंसिपल के कहने पर छात्र को उसके माता-पिता घर ले गए हैं। वहीं प्रिंसिपल ने मामले के संबंध में ज्यादा कुछ बताने से इंकार कर दिया है। छात्र का आरोप है कि जब उसने प्रिंसिपल को इस घटना के बारे में बताया तो उन्होंने उसे घर जाने को कहा और साथ ही यह भी कहा कि वह इस बारे में किसी को कुछ न कहे।